फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mayor, campaign, corporation

Jammu News: जन जागरण अभियान का आगाज, राजनीतिक भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व शिक्षित उम्मीदवार को चुनने पर जोर

विज्ञापन
mayor, campaign, corporation
लोग निभाएं भ्रष्टाचार से लड़ने में अपनी​ भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने सोमवार को जन जागरण अभियान का शुभारंभ निगम परिसर में रथ को हरी झंडी देकर किया। अभियान का ब्रांड एंबेसडर पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री और सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेश शर्मा नेतृत्व कर रहे हैं।
मेयर ने कहा कि अभियान में जनता को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने ईमानदार जम्मू, शानदार जम्मू का नारा दिया। साथ ही राजनीतिक भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, जन प्रतिनिधियों को चुनते समय जाति आधारित मानसिकता से बचने और प्रशासनिक मामलों की जानकारी रखने वाले शिक्षित उम्मीदवार को चुनने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अभियान को जम्मू विश्वविद्यालय, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय, ऑटो स्टैंड बख्शी नगर और अन्य स्थानों पर पहुंचाया। यहां पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया। मेयर ने बताया कि अभियान को स्कूलों और कॉलेजों तक ले जाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को भविष्य के भारत के निर्माता के रूप में अपनी भावी जिम्मेदारियों के बारे में पता चल सके। इस अवसर पर पार्षद अशोक सिंह मन्हास, सुरजीत सिंह पप्पू, अनिल और कपिल सिंह चिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर विश्व मूर्ति शास्त्री ने कहा कि धन से बचते हुए उचित उम्मीदवार का चयन और शिक्षित व्यक्ति के लिए प्राथमिकता तय करने से देश का भविष्य बदलेगा। सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेश शर्मा ने न्यायपालिका के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अगर शुरुआत की जाए तो उचित और ईमानदार व्यवस्था संभव है। उन्होंने मौजूदा अभियान को एक अच्छी शुरुआत बताया और सफलता के लिए जनता से सहयोग मांगा।

मेयर ने कहा कि सरकार की पूरी व्यवस्था को उचित और ईमानदार बनाने के लिए सार्वजनिक कार्यालयों व सांविधानिक पदों पर चुने गए लोगों को ईमानदार होना होगा। जनता ने पहल का समर्थन किया। एक जन प्रतिनिधि के चयन के लिए प्रस्तावित तीन गुणों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed