फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
maut
अरनिया। क्षेत्र के गांव चक्क बाला में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार ने उसे उप जिला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अमृतपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह (30) निवासी कल्याणा शनिवार को घर नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया, मगर नहीं मिला। रात भर तलाश जारी रही और रविवार सुबह करीब चार बजे उसका शव चक बाला के श्मशान घाट से मिला। उसे उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में पंचनामे के बाद शव परिवार को सौंप दिया। थाना प्रभारी सुमित शर्मा का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है, और पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिल शव
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के गांव करला से संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका एक शव मिला है। उसकी पहचान मखन राम पुत्र विक्कु राम निवासी करला सुंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने नशीली वस्तु निगली, जम्मू रेफर
सांबा। कस्बे के चक मंगा में एक श्रमिक ने जहरीली वस्तु निगल ली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार चक मंगा निवासी श्रमिक रुचिकांत पुत्र सुनील कुमार निवासी राजोरी जो अब चक मंगा सांबा में रह रहा है, उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने फौरी उपचार देकर उसे जम्मू रेफर कर दिया। संवाद
हिट एंड रन मामले में आरोपी हिरासत में
अरनिया। पुलिस ने एक सप्ताह से उलझे हिट एंड रन केस को सुलझा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को 45 वर्षीय राम प्यारी पत्नी बलदेव राज निवासी वार्ड-तीन को दोपहर बाद त्रेवा मोड़ पर एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमेें वो घायल हो गईं थीं। उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया। यहां दो अक्तूबर को रामप्यारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की धारा को बदल कर 279/304 ए के तहत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी सुमित शर्मा के अनुसार रविवार को मामला सुलझा लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कुमार निवासी करेयाल खुर्द के रूप में हुई है। राहुल कुमार व घटना में शामिल पल्सर बाइक को भी सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed