{"_id":"63320597aa771d29aa05fde0","slug":"maut-rspura-news-jmu268890953","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। गांव लावल चक मीरां साहिब में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके के लोगों का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसकी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, और उसका संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय ज्योति बाला पत्नी अश्विनी कुमार की उसके ससुराल में मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने बिना उसके परिवार को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष के लोगों को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो गांव में पहुंचे। तो उन्होंने ज्योति देवी की जान चले जाने के बारे में पूछा। सही उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने मीरां साहिब थाने पहुंच कर ज्योति देवी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया, और लिखित में शिकायत दी। ज्योति देवी के पिता रोमेश चंदर, बहन आरती शर्मा, पूजा शर्मा ने कहा कि सोची समझी साजिश के अंतर्गत ज्योति की फंदा लगाकर पहले हत्या की गई। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बताया जा रहा है कि संतान नहीं होने पर इन दोनों ने एक बेटी को गोद लिया हुआ था। मीरां साहिब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्योति देवी के पति अश्विनी कुमार व देवर गारा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मन्हास ने बताया कि अश्विनी कुमार के घर से सबूत एकत्र करने के साथ इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।