फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
maut
बिशन दास की फाइल फोटो
आरएस पुरा। घर से दूध बेचने जा रहे एक युवक पर बिजली गिर गई। इसमें उसकी झुलस कर मौत हो गई। उसकी पहचान गांव घराना निवासी बिशन लाल (42) पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिशन लाल दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह घर से आरएस पुरा कस्बे में दूध बेचने के लिए जा रहा था। तभी गांव घराना के बाहर निकलते ही सुरक्षा बांध के पास बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। गांव वासियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। गांव में इसको लेकर मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को छोड़ गया। गांववासियों ने बिजली गिरने से हुई मौत का प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत
विजयपुर। बुधवार को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने भी गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से किसान वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। क्योंकि इस समय धान को पानी की बहुत जरूरत थी। इस बारिश से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने किसानों को दी राहत
सांबा। किसान कई दिन से बारिश के नहीं होने से परेशान थे। उनकी धान की फसल के नष्ट होने की आशंका बनी हुई थी। मंगलवार को सुबह हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है।

किसान गारा राम, जगदीश कुमार, शंभु राम, सतपाल आदि ने बताया कि उन्होंने धान की फसल लगाई थी, बिजली की कटौती के चलते मोटर पंप नहीं चल पा रहे थे। इस पर उनकी धान की फसल के नष्ट होने की संभावना बनी हुई थी। मंगलवार सुबह हुई बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। बारिश से धान की फसल को काफी लाभ मिला है। किसानों को भी राहत मिली है। उधर कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारिश से धान की फसल के साथ बाजरा व अन्य फसलों को भी लाभ मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed