फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

दबलैड़ में घर पर फंदे से लटकी मिली महिला

विज्ञापन
maut
आरएस पुरा। दबलैड़ गांव की रहने वाली एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष इसको आत्महत्या बता रहा है। जबकि मायके वालों ने पति के अवैध संबंध के चलते हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर रही है।
विज्ञापन

आरएस पुरा के लगते दबलैड़ गांव में शनिवार की सुबह गांव की रहने वाले लब्बा राम की पत्नी शांति देवी घर के अंदर कमरे में संदिग्ध अवस्था में लटकी हुई मिली। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या में उसके पति सहित उसकी सास व बड़ी भाभी शामिल हैं। उन्होंने ही उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटका है। पुलिस से मांग की कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने लोगों से बात की। उन्होंने मृतका के मायक पक्ष को समझाया कि इसमें पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए पति को तो हिरासत में ले लिया है। संस्कार के बाद उसकी सास व भाभी को भी हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने मृतक परिजनों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ पूरा इंसाफ किया जाए और सही जांच करने के साथ आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई भजन सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। इसके चलते पति सहित भाभी व सास लगातार उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर कुछ समय पूर्व भी उन्होंने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। तब भी गांव की बिरादरी व पंचायत में यह मामला गया था। उसने बताया कि आज इन तीनों ने उनकी बहन की हत्या कर उसके शव को लटका दिया। ताकि यह लगे कि उसने आत्महत्या की है। मृतक महिला के एक बेटा व एक बेटी है। जो वह अपने पीछे छोड़ गई। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed