Mata Vaishno Devi Snowfall: माता वैष्णो के दरबार में बर्फबारी, स्वर्ग जैसा दिख रहा भवन का नजारा
माता वैष्णो देवी के भवन और उसके आसपास के इलाके में ताजा बर्फबारी हुई। त्रिकुटा पहाड़ी क्षेत्र आज सुबह बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी कटड़ा के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के भवन पर बीती रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद हर सफेद चादर जैसी बिछी नजर आ रही है, जो भक्तों को स्वर्ग की अनुभति का अहसास करा रही है। साथ ही जम्मू संभाग के उधमपुर में स्थित नत्थाटॉप, पटनीटॉप सहित ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में भी मध्यम से हल्की बारिश हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि माता वैष्णो देवी के भवन और उसके आसपास के इलाके में ताजा बर्फबारी हुई। त्रिकुटा पहाड़ी क्षेत्र आज सुबह बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों में भैरों घाटी और हिमकोटी और मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भी बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी के बाद भी मंदिर की तीर्थयात्रा जारी है। भक्त जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन के लिए बढ़ रहे हैं। सैकड़ों तीर्थयात्री आज सुबह कटड़ आधार शिविर से रवाना हुए।
उधर, मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ, राजोरी और पुंछ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने लोगों को राजमार्गों के किनारे संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी है और उनसे अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है।
जम्मू और सांबा इलाकों में हल्की हवाओं के साथ बारिश से एक महीने से अधिक समय से चली आ रही शुष्क और कोहरे की स्थिति का अंत हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि किश्तवाड़ जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है, जिससे भूस्खलन और राष्ट्रीय राजमार्गों और पहाड़ी सड़कों पर व्यवधान का खतरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.