फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata vaishno devi mandir

Jammu News: माता वैष्णो देवी मंदिर में 171.90 करोड़ रुपये और 27.7 किलो सोने का चढ़ावा

विज्ञापन
Mata vaishno devi mandir
वित वर्ष 2024-25 में 3,424 किलो चांदी का मिला दान
विज्ञापन


जम्मू। माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल को श्रद्धालु दिल खोलकर दान कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) तक 171.90 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिला।

वहीं, पिछले पांच साल में सोने का चढ़ावा नौ किलोग्राम से बढ़कर 27.7 किलोग्राम और चांदी 753 किलोग्राम से बढ़कर 3,424 किलोग्राम हो गया है। जम्मू के आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में दान या भेंट के रूप में 63.85 करोड़ रुपये एकत्रित हुए। वित्त वर्ष 2021-22 में 166.68 करोड़, 2022-23 में 223.12 करोड़, 2023-24 में 231.50 करोड़ और 2024-25 (इस साल जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपये चढ़ावा चढ़ा है।
विज्ञापन


पांच साल में सोना व चांदी का चढ़ावा बढ़ा
मंदिर प्रशासन ने बताया है कि मंदिर में वित्त वर्ष 2020-21 में 9.075 किलोग्राम, 2021-22 में 26.351 किलोग्राम, 2022-23 में 33.258 किलोग्राम, 2023-24 में 23.477 किलोग्राम और 2024-25 (इस साल जनवरी तक) में 27.717 किलोग्राम सोने का चढ़ावा चढ़ा। इसी तरह श्रद्धालुओं ने वित्त वर्ष 2020-21 में 753.630 किलोग्राम, 2021-22 में 2400.705 किलोग्राम, 2022-23 में 3756.582 किलोग्राम, 2023-24 में 4072.486 किलोग्राम और 2024-25 में (जनवरी तक) 3424.538 किलोग्राम चांदी चढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बढ़ रहे श्रद्धालु

माता के दरबार में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। 2020 में 17.20 लाख तीर्थयात्रियों ने माता के
दर्शन किए थे। तीन दशक में श्रद्धालुओं की यह संख्या सबसे कम थी। मंदिर पहली बार कोविड के दौरान पांच माह बंद रहा था। इसे 16 अगस्त 2020 को तीर्थयात्रियों के लिए खोला गया। मंदिर बोर्ड ने 1986 में मंदिर की देखरेख अपने हाथ में ली थी। इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या 13.95 लाख रही थी। फिर यह संख्या हर वर्ष बढ़ती गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 में 55.88 लाख, 2022 में 91.25 लाख, 2023 में 95.22 लाख और 2024 में 94.84 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed