फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mastermind of murder of notorious gangster Mohan Cheer arrested

Jammu News: कुख्यात गैंगस्टर मोहन चीर की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
Mastermind of murder of notorious gangster Mohan Cheer arrested
डकैती मामले में विजयपुर पुलिस ने दबोचा, बख्शी नगर में भी दो मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कुख्यात गैंगस्टर मोहन चीर की हत्या मामले का मुख्य आरोपी विजयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डकैती के एक मामले में सांबा के सुपवाल के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ रिंपा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि मोहन चीर की हत्या करने में यह मुख्य रूप से शामिल था। रिंपा ने मोहन चीर को पिस्टल से गोलियां मारी थीं। रिंपा पर जम्मू के बख्शी नगर थाने में भी दो मामले दर्ज हेैं। यह केस मारपीट, जानलेवा हमले के हैं।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले विजयपुर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा। जिस पर डकैती का केस दर्ज था। पुलिस ने इससे पूछताछ की तो पता चला कि वह कुख्यात अपराधी है। जिसने मोहन चीर की हत्या की है। इसकी सूचना विजयपुर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को भी दी है। कुछ दिन में चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी रंजीत से पूछताछ करने के लिए पहुंचेगी। सांबा के एसएसपी विनय कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अवैध गिरोहों के दो समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन चीर की हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी मोहाली पंजाब हत्याकांड मामले में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed