{"_id":"5b47919a4f1c1b84468b61fd","slug":"massive-stone-pelting-on-forces-in-kupwada-of-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पत्थरबाजी के दौरान हुई युवक की मौत मामले में भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पत्थरबाजी के दौरान हुई युवक की मौत मामले में भड़की हिंसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के जिले कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की गोली से युवक खालिद की मौत के विरोध में गुरूवार को कुपवाड़ा पूरी तरह बंद रहा। स्कूल-कालेज के साथ ही दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान आदि बंद रहे। सड़कों से यातायात भी गायब रहा। हिंसा की आशंका के चलते कई इलाकों में पाबंदियां लागू की गई थीं। इस बीच युवक के जनाजे के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी। युवकों ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्रेहगाम सहित कुपवाड़ा टाउन के कई संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लागू की थीं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। मछिल, केरन और टंगधार को छोड़कर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए थे। इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति न पैदा हो। त्रेहगाम इलाके में युवक के जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भीड़ ने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी भी की। उधर, जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी कुपवाड़ा और त्रेहगाम में पाबंदियां लागू करने की घोषणा की है।
यह था मामला
बुधवार शाम को त्रेहगाम इलाके में पत्थरबाजी के बाद सेना की ओर से की गई फायरिंग में खालिद गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 148, 149, 323, 307 और 336 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
human right
मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
कार्रवाई में युवक खालिद की मौत के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला उपायुक्त खालिद जहांगीर ने बताया कि एडीसी मामले की जांच कर एक माह में रिपोर्ट देंगे। इस बीच राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी कर 20 अगस्त तक रिपोर्ट तलब की है। राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस बिलाल नाजकी ने याचिकाकर्ता एहसान उनतू की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए वीरवार को डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी किया।