{"_id":"6a821ebfab54367d2504580f","slug":"massive-fire-at-white-house-factory-nine-fire-crews-battled-the-flames-for-five-hours-samba-news-c-427-1-ja21010-105-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: व्हाइट हाउस फैक्ट्री में भीषण आग, पांच घंटे तक लपटों से जूझीं दमकल नौ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: व्हाइट हाउस फैक्ट्री में भीषण आग, पांच घंटे तक लपटों से जूझीं दमकल नौ टीमें
विज्ञापन
करोड़ों की क्षति का अनुमान, बीबीआईए अध्यक्ष ने कहा- दमकल गाडि़यों की कमी से अधिक नुकसान हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के व्हाइट हाउस फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक आग लगने से फैक्ट्री एवं गोदाम में रखा कूलर, गीजर, एसी, आरओ, गद्दे व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारम्भिक जांच में आग की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन फैक्ट्री व गोदाम में आग तेजी से फैली रहने के कारण उसे काबू में लाने में लगभग पांच घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आग रविवार शाम तक फैक्ट्री के भीतर सुलगती रही।
दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा, गंग्याल और गांधीनगर से कुल नौ गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। भारी संख्या में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अन्य यूनिटों से भी आपूर्ति करवाई गई। फोम के रूप में एएफएफएफ (एक्वियस फिल्म फॉर्मिंग फोम) का भी इस्तेमाल किया गया। फैक्ट्री की टीन की छत ने पानी के सीधे छिड़काव में बाधा डाली, इसलिए जेसीबी की मदद से शेड के हिस्से हटाकर आग पर पानी डाला गया, तभी जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
बीरपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के प्रधान गगन जैन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। असिस्टेंट डायरेक्टर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज हिमांशु गंडोत्रा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर आग बुझाने का काम किया गया और रविवार देर शाम तक एक दमकल गाड़ी साइट पर मौजूद रहीं, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह चिब ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच के माध्यम से आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण सिंघला ने कहा कि दमकल गाड़ियों की कमी के कारण नुकसान अधिक हुआ है और इस बाबत विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर कमियां पूरी कराने की मांग की जाएगी।