{"_id":"5c5a8280bdec224bbb209abc","slug":"martyred-aurangzeb-killing-army-detain-three-44-rashtriya-rifles-jawans-suspected-informers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरंगजेब हत्याकांड: हिरासत में राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान, आतंकियों की मुखबिरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगजेब हत्याकांड: हिरासत में राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान, आतंकियों की मुखबिरी का आरोप
Wed, 06 Feb 2019 12:15 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: sapna singla
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
शहीद औरंगजेब
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने तीन जवानों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो इन तीन जवानों ने आतंकियों के लिए मुखबिरी की थी। जिसके बाद छुट्टी पर घर जा रहे औरंगजेब की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह अभी राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवानों से पूछताछ कि जा रही है। जम्मू-कश्मीर में यह पहला मौका है जब किसी सेना के जवान पर यह प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि उसने आतंकियों के लिए मुखबिरी की हो।
गत साल जून 2018 में ईद से पहले सेना की 44 आरआर के राइफलमैन औरंगजेब छुट्टियों पर पुंछ अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने पुलवामा और शोपियां के रास्ते में उन्हें निजी टैक्सी से अगवा कर लिया था। कलमपोरा से करीब 15 किलोमीटर दूर गुस्सु गांव में अगले दिन औरंगजेब का गोलियों से छलनी शव मिला था।

शहीद औरंगजेब के पिता को पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा में किया गया था शामिल
शौर्य चक्र विजेता शहीद सैनिक औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ रविवार को भाजपा में शामिल हुए थे। विजयपुर में भाजपा की महारैली में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पूर्व ही प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य नेताओं की मौजूदगी में मोहम्मद हनीफ को भाजपा में शामिल किया गया था। पार्टी नेताओं ने मोहम्मद हनीफ को पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन भी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचने पर मोहम्मद हनीफ उनसे मिले भी थे। इस दौरान मोहम्मद हनीफ ने प्रधानमंत्री को शहीद सैनिक औरंगजेब का चित्र भी भेंट किया था।