फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Market problem

Jammu News: ट्रांसपोर्ट नगर में टूटी सड़कों और अतिक्रमण ने बढ़ाईं दुश्वारियां

विज्ञापन
Market problem
दुकानदारों की मांग - भारी वाहनों के लिए अधिक गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में वाहनों से जुड़े काम और स्पेयर पार्ट्स की सबसे बड़ी मार्केट में से एक नरवाल का ट्रांसपोर्ट नगर मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। खस्ताहाल सड़कें, अतिक्रमण, रास्ते के बीच पड़े टायर, जगह-जगह कबाड़ के ढेर, खराब स्ट्रीट लाइटें और जाम ने कारोबारियों के साथ-साथ वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब नौ यार्ड में फैले इस ट्रांसपोर्ट नगर में लगभग 5400 दुकानें हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी से रोज लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
कारोबारियों का कहना है कि यहां रोज भारी वाहन चलते हैं। ऐसे में सामान्य शहरी सड़कों की तरह सड़क बनाने से वह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती। ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों के लिए अलग तकनीकी मानक और ज्यादा मजबूत निर्माण की जरूरत है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर प्रसाद कक्कड़ ने बताया कि वर्ष 2022 में सड़कों के सुधार और नवीनीकरण का काम शुरू हुआ था। करीब 80 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया, लेकिन 20 प्रतिशत काम पूरा होने से पहले ही पहले सुधारा गया काफी हिस्सा दोबारा खराब हो गया। भारी वाहनों के दबाव को ध्यान में रखकर सड़कें मजबूत बनाई जानी चाहिए। सड़कों के किनारे और कई जगह बीच रास्ते में भी अतिक्रमण है। कुछ जगहों पर दुकानदारों ने सड़क के हिस्से में ही काम करने की जगह बना ली है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसपोर्ट नगर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। सड़कों का मजबूत तरीके से निर्माण कराया जाए। कबाड़ हटाया जाए और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रांसपोर्ट नगर में जगह-जगह कबाड़ पड़ा होने से भी समस्या बढ़ रही है। बरसात में यही कबाड़ मच्छरों के पनपने का कारण बनता है। इससे डेंगू का खतरा भी बढ़ता है। कबाड़ हटाने और खाली जगहों की नियमित सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
-संजय डोगरा, महासचिव, मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन
---
शाम होते ही स्ट्रीट लाइटों की समस्या भी साफ नजर आती है। लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन कई जगह काम नहीं करतीं। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। कारोबारियों का कहना है कि लाइटों की नियमित जांच और खराब लाइटों को तुरंत ठीक करने की व्यवस्था होनी चाहिए।

-शाम प्रसाद गुप्ता, सचिव, मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन
---

ट्रांसपोर्ट नगर में लगातार जाम की समस्या रहती है। यार्डों के बाहर सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत और सामान रखने का काम होने से रास्ते और संकरे हो जाते हैं। हर यार्ड के पास पर्याप्त जगह निर्धारित होनी चाहिए ताकि वाहनों की मरम्मत और अन्य काम सड़क पर न करने पड़ें।
-मोहिंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान, मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed