फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maria Noorain selected for Under-23 High Performance Camp

Jammu News: अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए मारिया नूरैन का चयन

विज्ञापन
Maria Noorain selected for Under-23 High Performance Camp
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की टैलेंट हंट की खोज कुलगाम की मारिया नूरैन को अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की मंजूरी मिल गई है। मारिया को राष्ट्रीय महिला चयन समिति द्वारा बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह कैंप 26 अप्रैल से 16 मई तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। यह बात एनसीए के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण ने जेकेसीए के सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता को बताई।
विज्ञापन

मारिया दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लीग चरण में राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में जेकेसीए का प्रतिनिधित्व करते हुए सात मैचों में 5.06 की इकॉनामी रेट से 11 विकेट लिए थे। इस दौरान उप समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर में महिला क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है, जहां महिला एथलीटों ने भी हाल के वर्षों में चमकना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed