फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many work of people stuck due to not making ration card in jyodian

राशन कार्ड नहीं बनने से लोगों के कई काम अटके

विज्ञापन
Many work of people stuck due to not making ration card in jyodian
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में वीरवार को डोगरा सदर सभा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने की। इस दौरान डोगर सदर सभा जम्मू कश्मीर (यूटी) के प्रधान गुलचैन सिहं चाढ़क के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने समस्याएं रखीं। सुखदेव सिंह भाऊ ने कहा कि नये राशन कार्ड नही बन रहे हैं जिससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के कई काम अटक गये हैं। राशन कार्ड नहीं होने से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे हैं। लोगों को राशन नहीं मिल रहा है और पेंशन भी नही लग रही है। ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की जर्जर सड़क की वजह से खौड़ उप-जिले की बीस पंचायतों के लोग परेशान हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की खेतीबाड़ी योग्य भूमि पिछले लगभग 20 वर्षों से सेना के अधीन है। सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान अपना डिफेंस मजबूत करने के लिये प्रशासन के सहयोग से जमीन ली थी, लेकिन आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डोगरों की ऐतिहासिक धरोहर लुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि डोगरों से भेदभाव हो रहा है। इन्हें एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायत दर पंचायत कमेटियों का गठन करो और नई पीढ़ी को डोगरों के इतिहास के बारे में बताओ। इस मौके पर डॉक्टर बीडी शर्मा, मुल्ख राज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed