{"_id":"60df117650b9fa10404d451b","slug":"many-luxury-cars-found-with-property-worth-crores-with-the-forest-guard-know-the-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनामी संपत्ति मामला: फॉरेस्ट गार्ड के पास करोड़ों की संपत्ति के साथ मिली कई लग्जरी कारें, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनामी संपत्ति मामला: फॉरेस्ट गार्ड के पास करोड़ों की संपत्ति के साथ मिली कई लग्जरी कारें, जानिए पूरा मामला
Fri, 02 Jul 2021 06:45 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:45 PM IST
सार
एक फॉरेस्ट गार्ड होते हुए केवल शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था। वह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का पीआरओ भी रह चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
करोड़ों के मालिक फॉरेस्ट गार्ड केवल शर्मा और उनकी पत्नी व बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में चालान पेश किया गया है। एक फॉरेस्ट गार्ड होते हुए केवल शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था। वह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का पीआरओ भी रह चुका है। 2015 में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज कर मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि एक मामूली गार्ड होने पर केवल के पास महिंद्रा एक्सयूवी-500, थार जीप, स्कॉर्पियो, महिंद्रा रेक्सटन, टाटा सफारी और वाणिज्यिक वोल्वो बस, मेटाडोर, दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर आदि मिले थे। यही नहीं उसके बेटे इशांत शर्मा और पत्नी राज कुमारी के नाम पर भी कई तरह की संपत्ति खरीदी गई थी। अपने बच्चों को विदेश के टूर कराए और महंगी शिक्षा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर का बशीर निकला बेगुनाह, 11 साल जेल के बाद लौटा घर, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
केवल ने बाबू राम निवासी पलांवाला के नाम पर भी संपत्ति खरीदी थी। दूसरे राज्यों में भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। एसीबी ने जांच में पाया कि आरोपी ने भ्रष्टाचर करके और अन्य लोगों के साथ मिलकर बेनामी संपत्ति को खड़ा किया। जांच में यह भी पाया गया कि एक गार्ड होकर भी केवल का लाइफस्टाइल किसी रईस से कम नहीं था।
बता दें कि केवल शर्मा कांग्रेस और पीडीपी की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तारा चंद का पीआरओ भी रहा है। केवल ने उस समय तारा चंद पर कुछ संगीन आरोप भी लगाए थे। लेकिन बाद में उसको बेनामी संपत्ति के मामले में पकड़ा गया।