{"_id":"6520ecd6a7e8416b4c0230c7","slug":"many-labourers-dead-many-others-critically-injured-as-vehicle-plunges-into-gorge-in-doda-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: डोडा में वाहन खाई में गिरा, तीन मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: डोडा में वाहन खाई में गिरा, तीन मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Sat, 07 Oct 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:04 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के डोड में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोड जिले में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए और मरमट इलाके में अपने घरों की ओर जा रहे थे। वाहन शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हम्बल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने तीन मजदूरों मणि कुमार (31), करण जीत सिंह (40) और लाल चंद (45) को मौके पर ही मृत पाया। पांच अन्य घायल अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल डोडा में इलाज चल रहा है।