फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many Jammu leaders threatened BY terror group Hizbul

जम्मू के कई नेताओं को हिजबुल की धमकी, आतंकी संगठन ने चिट्ठी लिखकर बताए खतरनाक इरादे  

Sun, 13 Sep 2020 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Many Jammu leaders threatened BY terror group Hizbul
demo pic

कोविड संकट के बीच शनिवार को जम्मू के कई नेताओं को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने धमकी दी है। इनमें भाजपा, कांग्रेस, नेकां समेत कई नेताओं को सियासी गतिविधियां छोड़ने की धमकी दी गई। पत्र में कहा गया है कि अगर वे ऐसी गतिविधियों को जारी रखेंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

विज्ञापन


यह पत्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला को उनके पार्टी मुख्यालय में दोपहर बाद हासिल हुआ। पत्र मिलने के बाद उन्होंने पीर मिट्ठा पुलिस में इसकी शिकायत की। पीर मिट्ठा पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उर्दू में यह पत्र हिजबुल मुजाहिदीन के लैटर पैड पर लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है हमारा अभियान पंचायत के नेताओं की हत्या से शुरू हो चुका है। लेकिन आप लोग अपनी सियासी गतिविधियों से हमारे बीच में रुकावट बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप सियासी गतिविधियां छोड़ देंगे तो हम आपको माफ करने की कोशिश करेंगे। हम किसी को बिना बताए नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, इसलिए हम आपको आगाह कर रहे हैं। भल्ला ने बताया कि उन्हें पार्टी मुख्यालय में शनिवार दोपहर बाद यह पत्र हासिल हुआ जो उनके नाम से पोस्ट किया गया था। पत्र के बारे में एसएसपी और स्थानीय पीरमिट्ठा पुलिस को जानकारी दी गई है। 


न्होंने कहा कि सरकार को नेताओं को पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए। पत्र में अन्य वरिष्ठ नेताओं में पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, सुनील शर्मा व शक्ति परिहार, पैंथर्स नेता हर्ष देव सिंह और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना को भी धमकी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed