{"_id":"644e04dc378b71e16e09fb28","slug":"mann-ki-baat-pm-modi-spoke-to-kashmir-manzoor-ahmed-in-mann-ki-baat-asked-how-pencil-slate-work-was-going-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में कश्मीर के मंजूर अहमद से की बात, पूछा पेंसिल-स्लेट का काम कैसा चल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में कश्मीर के मंजूर अहमद से की बात, पूछा पेंसिल-स्लेट का काम कैसा चल रहा
Sun, 30 Apr 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:34 AM IST
सार
Mann Ki Bat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जम्मू कश्मीर की पेंसिल स्लेट्स के बारे में बताया। इसे साथ ही मंजूर अहमद से बात उनके काम के बारे में विस्तार से जाना।
विज्ञापन
कश्मीर के मंजूर अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जम्मू कश्मीर की पेंसिल स्लेट्स के बारे में बताते हुए मंजूर अहमद से बात की। इस सौवें एपिसोड में पीएम ने मंजूर से कहा कि आपसे बात करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये पेंसिल स्लेट्स का काम कैसा चल रहा है?'' मंजूर अहमद ने कहा, ''बहुत अच्छे से चल रहा है।
विज्ञापन
जब से आपने हमारी बात मन की बात में कही, तब से बहुत काम बढ़ गया है। दूसरों को रोजगार मिल रहा है। मेरे पास दौ सौ से ज्यादा लोग हैं। एक-दो महीने में और दो सौ लोगों को रोजगार बढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे बराबर याद है।
विज्ञापन
उस दिन आपने मुझे कहा था कि यह ऐसा काम है, जिसकी कोई पहचान नहीं है। आपको इसकी पीड़ा भी थी। आपको इस पर मुश्किल भी होती थी। अब पहचान भी बन गई। दो सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। विस्तार करके और दो सौ लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन
खुशी की खबर है। मंजूर अहमद ने इस पर कहा, किसानों को भी फायदा मिला। दो हजार का पेड़ अब पांच हजार का हो गया है। इतनी मांग बढ़ गई है। पहचान भी मिल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, देखिए, वोकल फॉर लोकल की ताकत कितनी जबर्दस्त है।
यह आपने धरती पर उतारकर दिखा दी। मेरी तरफ से आपको और गांव के सभी किसानों को, आपके साथ काम कर रहे सभी साथियों को भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।