फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man killed while fiddling with gun in kashmir

बंदूक के साथ फोटो खिंचाना युवक को पड़ा भारी

Fri, 27 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
man killed while fiddling with gun in kashmir

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शिलवट इलाके में अचानक बंदूक से चली गोली से बेकरी में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के दोस्त को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारामुला जिले के पट्टन इलाके के तिलगाम गांव का रहने वाला बाइस वर्षीय रईस पिछले दो वर्षों से अयूब मीर के यहां बेकरी में काम करता था।
विज्ञापन


उसने बुधवार को भी अपना काम खत्म किया और दोस्त एजाज अहमद मीर (बेकरी वाले का बेटा) के साथ करीब के वेटलैंड में गया। उन्होंने अपने साथ 12 बोर की बंदूक भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकार करने से पहले वह दोनों मोबाइल से एक-दूसरे के फोटो खींचने लगे। जब एजाज बंदूक के साथ पोज देते हुए फोटो खिंचवा रहा था कि तभी बंदूक से अचानक निकली गोली रईस की सीने में जा घुसी।

घायल रईस को सुंबल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे स्किम्स रेफेर किया गया। वहां उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इस पर अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।


वहीं एक अधिकारी ने बताया कि हमने एजाज को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मृतक युवक के रिश्तेदारों ने वीरवार को पट्टन में प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि रईस की हत्या की गई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed