फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man ki bat

Jammu News: पीएम से बात कर भावुक हुए मोहसिन, बोले-ओलंपिक में मेडल जीतूंगा तो बजेगा राष्ट्रगान

विज्ञापन
man ki bat
- ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने श्रीनगर के मोहसिन अली से चार मिनट तक की बात
विज्ञापन


-श्रीनगर में आयोजित ‘खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ में मोहसिन ने जीता है गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। इस माह अंतिम रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ ‘मन की बात’ का 125वां एपिसोड जम्मू-कश्मीर के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के पुलवामा में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट मैच की चर्चा की। पिछले दिनों श्रीनगर की डल झील में आयोजित देश के पहले ‘खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ में पहले ही दिन कयाकिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रीनगर के ही मोहसिन अली से बात भी की।
प्रधानमंत्री ने मोहसिन और उनके मजदूर पिता के संघर्षों की चर्चा की। करीब चार मिनट तक की वार्ता में प्रधानमंत्री ने मोहसिन के दस साल तक की संघर्षपूर्ण तैयारी, उनके पिता के त्याग और सफलता के फलक तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कोच बिलकीस मीर की सराहना की। पीएम ने वाटर स्पोर्ट्स से लगाव, पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का अहसास, पढ़ाई और देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 800 खिलाड़ियों की शानदार मेजबानी पर बात की।
विज्ञापन


मोहसिन ने श्रीनगर में इस आयोजन के लिए भारत सरकार का शुक्रिया करते हुए कहा कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। वह ओलंपिक में अपने देश का राष्ट्रगान बजते हुए सुनना चाहते हैं। इसके लिए वह जीजान लगा देंगे। प्रधानमंत्री ने इस जज्बे के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ‘जो खेलता है, वह खिलता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जम्मू-कश्मीर के नौजवानों में खेल के लिए जुनून है, जोश है : पीएम
पीएम ने कहा, जम्मू-कश्मीर के नौजवानों में खेल के प्रति बहुत लगाव है। जुनून है, जोश है। मोहसिन ने दस साल की तपस्या और संघर्ष की बदौलत यह सफलता हासिल की। उनसे बातचीत में मोहसिन ने बताया कि गोल्ड जीतने से बहुत खुश हूं। अपने स्कूल और पूरे कश्मीर में मशहूर हो गया हूं। बताया कि बचपन मेंं पिता के साथ डल झील मेंं तैरती नावों को देखकर अच्छा लगता था। पिता के कहने पर वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचा जहां कोच बिलकिस मीर ने मुझे तराशा। उन्होंने पीएम को बताया कि अभी तक गोवा, केरला, हिमाचल प्रदेश और भोपाल खेलने जा चुके हैं। श्रीनगर में देशभर से आए बहुत से खिलाड़ियों से दोस्ती हुई। उन्हें डल झील और लाल चौक के साथ ही पहलगाम भी घुमाया। कहा कि भारत सरकार के सहयोग से आज श्रीनगर में वॉटर स्पोर्ट्स के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं। खेलो इंडिया अभियान से खिलाड़ियों को हर संभव मदद मिल रही है।
---
विश्वास ही नहीं हुआ कि पीएम सर से बात किया हूं : मोहसिन
प्रधानमंत्री से बात कर भावुक मोहसिन को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनसे प्रधानमंत्री ने बात की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का फोन आया तो मैं हैरान रह गया। उन्होंने मुझे बधाई दी। पिता जी को नमस्कार बोले और अच्छा प्रदर्शन करते रहने के लिए कहा। मेरी पढ़ाई, संघर्ष, सफलता और कश्मीर में मिल रहे समर्थन के बारे में पूछा। मुझे बहुत खुशी है कि पहली बार, पहले खेलो इंडिया का आयोजन श्रीनगर में हुआ। हम भारत सरकार के आभारी हैं। प्रधानमंत्री से बात एक सपना सच होने जैसा था।

---
परिवार के लिए डल झील में शिकारा चलाते हैं मोहसिन
मोहसिन (17) ने खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में 1000 मीटर पुरुष कयाकिंग स्पर्धा में 4:12:717 का समय लेकर स्वर्ण जीता है। वह एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। स्कूल में पढ़ाई के बाद परिवार एवं अपने खाने-पीने के लिए डल झील में शिकारा चलाते हैं। पिता बढ़ई फिदा हुसैन मजदूरी करते हैं। सफलता का श्रेय पिता को देते हुए मोहसिन ने कहा उन्होंने ही मुझे वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित किया। डल झील के अंदरून कंद मोहल्ला निवासी मोहसिन ने सात साल की उम्र में प्रैक्टिस शुरू की थी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed