फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Man injured in Knife Attack

Jammu News: मजाक नहीं आया रास, खोखे वाले पर किया चाकू से वार

विज्ञापन
Man injured in Knife Attack
फोटो सहित
विज्ञापन

जम्मू। शहर के चौक चबूतरा क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने सिगरेट का खोखा चलाने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें खोखा संचालक शिवपाल घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपित अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मजाक चल रहा था। इसी बीच, अश्विनी ने शिवपाल के हाथ पर चाकू से वार कर उसे आरपार कर दिया। घायल शिवपाल चीखने लगा और आसपास लोग जमा हो गए। लोगों ने अश्विनी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। अश्विनी ने पुलिस को बताया कि खोखा संचालक शिवपाल उसके साथ मजाक करता था जो उसे अच्छा नहीं लगता था। उसने पास में ही एक रेहड़ी से चाकू लिया और मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed