{"_id":"644c2cf7dac71d2a6d042766","slug":"man-dies-falling-from-third-floor-rajinder-nagar-jammu-news-c-10-jam1008-104448-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजिंदर नगर में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजिंदर नगर में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
जम्मू। शहर के राजिंदर नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक घर की तीसरी मंजिल से गिरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक परवीन कुमार नवाबाद थाने के अंतर्गत राजिंदर नगर में रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और बच्चे दूसरी जगह रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा है। अब उसने छलांग लगाई या दुर्घटनावश नीचे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
रेलवे स्टेशन पर पांच किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने गांजा के साथ छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ रहने वाला छभी लाल इस समय आरएस पुरा और करण शहर के पंजतीर्थी में रहता है। दोनों को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन के बाहर नाका लगाया। जहां दोनों को पकड़ा और तलाशी लेने पर इनके पास से नशीला पदार्थ मिला। पूछताछ में पता चला कि ये लोग लंबे समय से छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर जम्मू और आसपास इलाकों में बेच रहे थे। ब्यूरो
दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
जम्मू। नवाबाद पुलिस थाने में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी नवाबाद इलाके का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी एक माह पहले उसके साथ दिल्ली में ही संपर्क में आया। इसके बाद वह जम्मू आई और आरोपी ने उससे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। ब्यूरो