फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man both hands severed due to bomb blast inside house in Jammu

शिकारी खुद हुआ शिकार: घर में बना रखे थे बम, फटने पर युवक के दोनों हाथ उड़े, जानवरों का मारने का था प्लान

Thu, 24 Aug 2023 11:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे राजवीर सिंह के परिजन उसे जीएमसी लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी को जानकारी दी कि घर में सिलेंडर फट गया है। 

विज्ञापन
man both hands severed due to bomb blast inside house in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू स्थित सतवारी क्षेत्र के चट्ठा गांव के एक घर में हुए बम धमाके में युवक के दोनों हाथ उड़ गए। यह धमाका युवक की तरफ से शिकार करने के लिए घर में बनाए गए देसी बम फटने से हुआ। गंभीर जख्मी युवक को जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन पंजाब के लुधियाना स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। घायल युवक की पहचान राजवीर सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन

राजवीर निजी स्कूल वैन का चालक है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि राजवीर ने इस बम को जंगल में जानवरों को मारने के उद्देश्य से खुद ही घर पर बनाया था। धमाके की आवाज आते ही घर के लोग जब युवक के कमरे में पहुंचे तो उसके हाथ शरीर से अलग हो चुके थे और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बताया, सिलेंडर फटने से घायल हुआ
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे राजवीर सिंह के परिजन उसे जीएमसी लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी को जानकारी दी कि घर में सिलेंडर फट गया है। युवक की एमएलसी में भी यही लिखा गया कि सिलेंडर फटने से वह घायल हुआ है। अस्पताल पुलिस चौकी ने इसकी जानकारी चट्ठा पुलिस चौकी में दी। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बम फटने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

मौके से मिले अल्युमीनियम के छर्रे
चट्ठा पुलिस चौकी प्रभारी हरजिंदरपाल सिंह एफएसएल टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। यहां से उन्हें अल्युमीनियम के छर्रे मिले। साथ ही कुछ और भी ऐसा सामान मिला जिससे पता चला कि यह धमाका घर में ही तैयार किए गए कच्चे बम से हुआ है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि बिस्फोटक को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस केस की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed