फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man arrested in srinagar airport for rumour of flight hijack

एयरपोर्ट पर फ्लाइट हाईजैक की अफवाह फैलाने वाला यात्री गिरफ्तार, आरोपी ने कहा- 'मजाक था'

Tue, 24 Jul 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Jul 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
man arrested in srinagar airport for rumour of flight hijack
इंडिगो

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट में हाईजैक का मजाक करना एक यात्री को पड़ा महंगा। फ्लाइट क्रू की शिकायत पर एंटी-हाईजैकिंग टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मामले की हो रही है जांच।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक से अपनी सीट पर खड़ा होक बोला कि फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है जिसके बाद वो सीधा पुलिस थाने पहुंचा। इंडिगो के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही फ्लाइट संख्या 6ई-372 सुबह करीब 9 बजे लैंड की और इस दौरान एक यात्री लखविंदर कुमार जोकि मंडी पंजाब का रहने वाला था अपनी सीट पर खड़ा हो गया और कहा कि यह फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है और यात्री अपनी सीट बेल्ट न खोलें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पर केबिन क्रू ने इसकी जानकारी ग्राउंड स्टाफ को दी जिसके बाद एयरपोर्ट एंटी-हाईजैकिंग टीम ने उसे धर दबोचा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यात्री की इस हरकत से अन्य यात्री काफी भयभीत हो गए। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पकडे गए यात्री से फिलहाल पूछ ताछ चल रही है। एसएसपी बडगाम तेजिंदर सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पकड़ा गए यात्री से पूछ ताछ जारी है, पूछ ताछ ख़त्म होने पर जल्द रिहा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed