फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mam college won basketball title

पीजी कालेज को पछाड़ एमएएम ने जीती ट्राफी

Sun, 12 Oct 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Oct 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
mam college won basketball title

विश्वविद्यालय जम्मू में हुई अंतर कालेज बास्केटबाल (पुरुष) चैंपियनशिप में एमएएम कालेज ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए मेजबान पीजी विभाग को कांटे की टक्कर में पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन आखिर में विजेता टीम के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से शनिवार को करवाए गए खिताबी मुकाबले में एमएएम कालेज ने पहले क्वार्टर में 20-7 से बढ़त बनाकर शानदार खेल दिखाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि एमएएम कालेज के खिलाड़ी एकतरफा मुकाबले में जीत अपनी झोली में डाल लेंगे लेकिन तीसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए पीजी विभाग के खिलाड़ी 35-40 के स्कोर तक पहुंच गए।
विज्ञापन


निर्णायक और अंतिम क्वार्टर में एमएएम कालेज के खिलाड़ियों ने रणनीति बदलकर अपने आक्रमणों को तेज करके कांटे की टक्कर में 46-44 से जीत अपनी तरफ खींच ली। एमएएम कालेज की ओर से रोहण और अमनजोत ने शानदार खेल दिखाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पीजी विभाग की ओर से शुभम शर्मा और सचिन डोगरा ने शानदार खेल दिखाया लेकिन अन्य किसी भी खिलाड़ी के ज्यादा नहीं कर पाने से टीम को जीत के पास पहुंचकर भी हार का मुंह देखना पड़ा।


इस मुकाबले में अमन शर्मा, मोहम्मद शफी, शक्तिश चोपड़ा, राजेश बंद्राल और राजेश डोगरा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने अर्जुन अवार्डी जिमनास्टिक कोच कृपाली सिंह, बलवीर सिंह चिब, राज कुमार, विकास, गगन कुमार आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed