फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   major change in sarpanch election in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में सरपंचों के चुनाव के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव

Mon, 27 Jun 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Jun 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
major change in sarpanch election in jammu and kashmir
- फोटो : Bureau

राज्य सरकार अब सरपंचों के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराएगी। यानी जनता सीधे सरपंच के लिए वोट नहीं डालेगी बल्कि पंच ही सरपंच का चुनाव करेंगे। इसके लिए सरकार ने पंचायती राज (संशोधन) बिल तैयार किया है। इसको रविवार को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसे अब विधानसभा के चालू सत्र में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विधानसभा में पेश किए जाने वाले कई बिलों को मंजूरी दी गई। इनमें जम्मू-कश्मीर स्टेट बैकवर्ड क्लासेज कमीशन (संशोधन) बिल, पंचायती राज (संशोधन) बिल, जनरल सेल्स टैक्स (संशोधन) बिल सहित कुछ और बिल शामिल हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीआरसी संबंधी बिल में मतभेद उभरने के बाद इस बिल को नामंजूर कर दिया गया। इस बिल में गलत पीआरसी बनवाने वालों तथा बनाने वाले दोनों के लिए सजा बढ़ाने का प्रावधान किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह बात सामने आई कि गलत पीआरसी मामले में सख्ती बरती जाए, लेकिन, सजा बढ़ाए जाने के प्रावधान से संदेश गलत जाएगा। लोग इसके निहितार्थ निकालेंगे। इस वजह से यथा स्थिति बरकरार रखी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed