{"_id":"5dd29a728ebc3e54ef7adb82","slug":"major-action-in-terrorist-financial-aid-case-hizbul-s-operational-commander-action-taken-by-ed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी आर्थिक मदद मामले में बड़ी कार्रवाई, हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर समेत दो के सेब के बगीचे अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी आर्थिक मदद मामले में बड़ी कार्रवाई, हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर समेत दो के सेब के बगीचे अटैच
Mon, 18 Nov 2019 06:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 18 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी आर्थिक मदद मामले में घाटी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आपरेशनल कमांडर समेत दो के सेब के बगीचे को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुई है।
पीओके में रहकर आतंकी गतिविधियां संचालित करने वाले आपरेशनल कमांडर आमिर खान तथा उसके साले जफरुल्लाह खान का पहलगाम के लीवर इलाके में सेब का बगीचा है। ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को पहुंचकर आमिर के नौ कनाल तथा जफरुल्लाह के तीन कनाल जमीन पर स्थित सेब के बगीचे को अटैच करने की घोषणा की।
बताते हैं कि दोनों कई साल पहले पीओके चले गए थे। वहीं से वे आतंकी नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इनके खिलाफ एनआईए ने 2014 में टेरर फंडिंग का मामला दर्ज किया था। इससे पहले ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अब जाकर इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। ईडी की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए थे।

आतंकी आर्थिक मदद मामले में एनआईए की ओर से पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। अलगाववादियों समेत कारोबारी भी पिछले कुछ महीने से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे घाटी में अलगाववादियों पर नकेल कसा जा सका है।