फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahavishnu yagya

Jammu News: गांव लंगड़ेयाल में 9 दिसंबर से शुरू होगा गोपाल गायत्री महाविष्णु यज्ञ

विज्ञापन
mahavishnu yagya
17 दिसंबर तक जारी रहेंगे प्रवचन, पूजा-अर्चना कर ध्वजा रोहण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव लंगड़ेयाल में 9 दिसंबर से गो गोपाल गायत्री महाविष्णु यज्ञ शुरू होने जा रहा है। इसमें शास्त्री राशपाल चौधरी और स्वामी नरेंद्र दास महाराज 17 दिसंबर तक अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इसके लिए रविवार को गांव में ध्वजारोहण किया गया।

स्वामी नरेंद्र दास महाराज ने बताया कि जनकल्याण के उद्देश्य से इस महाविष्णु यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 9 दिसंबर को शोभायात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी। 17 दिसंबर को पूर्ण आहुति के साथ इसका समापन होगा। यज्ञ में अन्य राज्यों से भी साधु-संत हिस्सा लेने पहुंचेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना करेंगे। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री शाम लाल ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से सुख-समृद्धि तथा आपसी भाईचारा बना रहता है। साथ ही युवा पीढ़ी को भी सनातन धर्म के प्रति जानकारी मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लें। वहीं, सरपंच दर्शन चौधरी ने कहा कि उनकी पंचायत की तरफ से महायज्ञ में भरपूर सहयोग दिया जाएगा और भगवान से प्रार्थना की जाएगी कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे। मौके पर अशोक सिंह, जनक राज, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed