{"_id":"63ef473295c9e50e5b0b6e22","slug":"mahashivratri-three-day-fair-begins-in-shivkhodi-dham-base-camp-ransu-reasi-jammu-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, गणों के संग निकली बाबा भोले का बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, गणों के संग निकली बाबा भोले का बरात
Fri, 17 Feb 2023 02:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:51 PM IST
सार
शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु में तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार को शुभांरभ हुआ। इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी तक एक शोभा यात्रा को निकाली गई, जिसमें भगवान शिव की मनमोहक झांकियों को पेश किया गया।
विज्ञापन
Reasi
- फोटो : विकास बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु में तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार को शुभांरभ हुआ। जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार, जिला उपायुक्त रियासी बबिला रकवाल, एसएसपी रियासी अमित गुप्ता और अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले का आगाज हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी तक एक शोभा यात्रा को निकाली गई, जिसमें भगवान शिव की मनमोहक झांकियों को पेश किया गया। भगवान भोलेनाथ की बरात को उन के गणों साथ निकाली गई। दर्शनी ड्योढ़ी के पास विशेष पूजा कर यात्रा की शुरुआत करवाई गई।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की तरफ से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में रखा गया, जिसमें स्थानीय व प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सरकारी योजनाएं बताने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई खलल नहीं आने पाए, इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रखे गए थे।
विज्ञापन