{"_id":"614ce7cd8ebc3efd1447be14","slug":"maharaja-hari-singh-birthday-celebrate-jammu-news-jammu-city-news-jmu2442952162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा हरि सिंह की जयंती पर करवाए समारोह, अवकाश की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर करवाए समारोह, अवकाश की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिर पर केसरी पगड़ी, हाथों में तलवार, दिल में जोश, उमंग और उत्साह... ऐसा ही कुछ नजारा वीरवार को मंदिरों के शहर में अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर दिखा। जम्मू शहर में महाराजा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवा राजपूत सभा ने विशाल रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिलों, कारों के साथ घोड़ों पर सवार होकर शामिल हुए। रैली बन तालाब से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न स्थानों और बाजारों से होते हुए तवी पुल के पास बनी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। रैली में महाराजा हरि सिंह अमर रहे, जय डुग्गर और जय डोगरा के जयघोष से जम्मू शहर गूंज उठा। तवी पुल और महाराजा की प्रतिमा स्थल पर मेले जैसा माहौल था। बन तालाब से शुरू हुई रैली जानीपुर, न्यू प्लॉट, अंबफला, पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, परेड, शालामार, इंदिरा चौक, बिक्रम चौक से होते हुए तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां महाराजा के नाम का केक और 126 किलो का लड्डू प्रसाद के रूप में बांटा गया। और उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक-दूसरे को महाराजा के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और हलवा बांटा। इस दौरान मौजूद लोगों ने सरकार से जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की।
------
जयंती पर अवकाश न
मिला तो करेंगे आंदोलन
युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि महाराजा की जयंती पर लंबे समय से अवकाश की मांग कर रहे हैं। सरकार मांग को अब ज्यादा अनदेखा नहीं कर सकती। कहा कि हमने एलजी से मुलाकात के लिए समय मांगा, लेकिन नहीं मिला। अगर 23 अक्तूबर तक मुलाकात का समय नहीं मिला तो युवा राजपूत सभा आंदोलन कर जम्मू के सभी पुलों पर धरने देगी। वीरवार को सभा के सदस्यों ने तवी पुल पर अवकाश के लिए नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह सिर्फ राजपूत नहीं, बल्कि सभी समुदायों के राजा थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय की शुरूआत की।
---
हाथों में नंगी तलवारें लेकर
नियमों की उड़ाई धज्जियां
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर रैली निकाल रहे युवाओं ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। हाथों में नंगी तलवारें, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाके निकाल कर, बिना हेलमेट पहने, कारों के बाहर लटकर रैली निकाली। यातायात पुलिस के एसएसपी कौशल कुमार का कहना है कि नियमों का उल्लंघन तो हुआ है। इतने बड़े हुजूम पर कार्रवाई करना संभव नहीं हो पाता। इसके लिए जिला प्रशासन से लिखित में भी शिकायत की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की रैली निकालने के लिए जब अनुमति दी जाए तो नियमों का उल्लंघन न करने की साफ तौर पर नसीहत हो।