{"_id":"5ee722af8ebc3e433324c523","slug":"mahant-dipendra-giri-announces-chhari-mubarak-this-worship-is-done-before-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत दीपेंद्र गिरि ने छड़ी मुबारक का किया एलान, अमरनाथ यात्रा से पहले होती है ये पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत दीपेंद्र गिरि ने छड़ी मुबारक का किया एलान, अमरनाथ यात्रा से पहले होती है ये पूजा
Mon, 15 Jun 2020 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा 2020 के लिए छड़ी मुबारक की घोषणा कर दी गई है। महंत दीपेंद्र गिरि ने सामान्य रूप से साधुओं और जनता की जानकारी के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है। यह सदियों पुरानी परंपरा है। इसके अनुसार, 'भूमि-पूजन', 'नवग्रह पूजन' और 'ध्वजारोहण' की रस्मों को पूरा किया जाता है। यह छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ की यात्रा के आरंभ के अवसर पर होती है।
विज्ञापन
महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि इस वर्ष यात्रा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सीमित व सांकेतिक पूजा होगी। कहा कि सबसे बड़ी चुनौती देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों और लंगरों में मजदूरों के बीच सामाजिक दूरी को बनाए रखना होगा। बताया कि भगवती नगर जम्मू स्थित यात्री निवास को कोविड केयर सेंटर में भी परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः सुशांत ने लद्दाख में गुजारे थे ये हसीन पल, गालिब के इन अल्फाजों से कही थी दिल की बात
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और राज्य प्रशासन सामूहिक रूप से इस साल की यात्रा का संचालन करने के लिए एक तंत्र तैयार कर रहे हैं। जो सभी के लिए सुरक्षित होगा। उपराज्यपाल को भेजे गए एक पत्र में महंत दीपेंद्र गिरी ने उनसे आग्रह किया है कि वे सदियों पुरानी परंपराओं के संरक्षण और पवित्र गुफा के साथ साधुओं की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करें।
यह भी पढ़ेंः नापाक हरकतों को आदत बना चुका पाक शायद 'कराची बंदरगाह' भूल गया, पल भर में हो गया था तबाह
उन्होंने कहा कि यदि हालात सही रहे तो 20 जुलाई को छड़ी-मुबारक को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 21 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर ले जाया जाएगा, 23 जुलाई को श्री अमरेश्वर मंदिर श्रीनगर में छठ-स्थापन के लिए अनुष्ठान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः पीओके को लेकर राजनाथ सिंह ने दे दिया बड़ा संकेत! बहुत अहम है उनका ये बयान