{"_id":"64fe29ef617836b1aa092137","slug":"mahajan-shiromani-sabha-jammu-news-c-10-jmu1037-199622-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सभाओं की उपलब्धियों और भविष्य के काम पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सभाओं की उपलब्धियों और भविष्य के काम पर रखे विचार
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित वक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा की पहली बैठक रविवार को सेंट्रल महाजन हाल में हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जम्मू सेंट्रल महाजन सभा के अध्यक्ष रोमेश चंदर गुप्ता ने विभिन्न गतिविधियों और बिरादरी के समग्र कल्याण के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण पर जोर दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप गुप्ता ने राज्य भर में सामुदायिक सभाओं को एकजुट करने के प्रयास के लिए जम्मू प्रांत की स्थानीय महाजन सभाओं की भूमिका की सराहना की। यह भी बताया कि आजीवन सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसमें सभी नामांकित पदाधिकारियों को 1100 रुपये (प्रति व्यक्ति) के योगदान के साथ आजीवन सदस्य के रूप में पंजीकृत कराना होगा।
विभिन्न वक्ताओं ने अपनी-अपनी सभाओं की उपलब्धियों और भविष्य के काम के लिए दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। बिरादरी कल्याण के प्रति बहुमूल्य योगदान के लिए अध्यक्ष जंगी लाल महाजन (विधायक मुकेरियां, पंजाब) और राजिंदर गुप्ता (जनरल सचिव) व अन्य सदस्यों की प्रशंसा की गई। यहां संरक्षक कविंदर गुप्ता, सीपी गुप्ता, हरिंदर गुप्ता, सलाहकार समिति के सदस्य चंद्र मोहन गुप्ता, अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष यश पॉल गुप्ता, जोनल सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता और सचिव संजय महाजन मौजूद रहे।