फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Machail Yatra to Goddess Durga shrine in Kishtwar district of Jammu Kashmir has been suspended

अमरनाथ के बाद सुरक्षा कारणों से अब मचैल माता यात्रा पर भी लगी रोक

Sat, 03 Aug 2019 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Machail Yatra to Goddess Durga shrine in Kishtwar district of Jammu Kashmir has been suspended
मचैल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बाद किश्तवाड़ जिले में मां दुर्गा के मंदिर तक होने वाली मचैल माता यात्रा को भी रोक दिया गया है। इसे सुरक्षा कारणों से रोका गया है।  डीएम अंग्रेज सिंह राणा ने इस यात्रा को रोके जाने की पुष्टि की है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की खुफिया जानकारी मिलने पर सरकार द्वारा एडवाइजरी की गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था। साथ ही अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को घाटी छोड़ने की सलाह दी गई है। किश्तवाड़ जिला आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि किश्तवाड़ में दुर्गा मंदिर से शुरु होने वाली मचैल यात्रा को रोक दिया गया है। 

देश भर से हजारों श्रद्धालु यात्रा के दौरान खूबसूरत पद्दार घाटी को देखने आते हैं जो नीलम की खानों के लिए भी प्रसिद्ध है। श्रद्धालु 30 किलोमीटर के मुश्किल रास्ते को तय कर किश्तवाड़ के मचैल गांव में दुर्गा माता मंदिर में पूर्जा-अर्चना करते हैं। 



किश्तवाड़ जिसे एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था वहां पिछले साल एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई थी। बाद में नौ अप्रैल को एक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर आरएसएस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा गार्ड की भी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed