फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Machail yatra latest news, Doubt still on yatra, also postponed Last year

प्रसिद्ध मचैल यात्रा पर संशय बरकरार, अधिकारी बोले- अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता

Fri, 10 Jul 2020 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Machail yatra latest news, Doubt still on yatra, also postponed Last year
मचैल यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

श्री अमरनाथ के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध मचैल यात्रा पर इस बार भी संशय बना हुआ है। कोरोना महामारी के बीच यात्रा शुरू होगी या नहीं यह अभी तक तय नहीं हुआ है। पिछले वर्ष अनुच्छेद 370 और 35-ए के निष्प्रभावी होने के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, माता की छड़ी जम्मू से दरबार तक लाई गई थी, इसमें मुख्य लोग ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस बार भी मचैल यात्रा के न होने की बात चल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से यात्रा से पहले की जाने वाली तैयारियां की जा रही हैं। हेलीकॉप्टर सुविधा के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

 
इस संबंध में उपायुक्त राजिंद्र सिंह तारा ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रदेश प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल को खोला नहीं गया है। हालांकि कहा कि हो सकता है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कुछ मुख्य लोग ही यात्रा में शामिल हों और जम्मू से छड़ी दरबार तक लेकर आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

उधर, जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। कोविड संकट को देखते हुए यात्रियों के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। इस बार प्रत्येक यात्री और साधु संत को कोविड टेस्ट के बाद ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी।

इसके लिए शहर के चार स्थानों पर यात्रियों और साधु संतों के कोविड टेस्ट करवाने की तैयारी है। इसमें कुछ स्थानों पर पहले से ही यात्रियों के कोविड टेस्ट लिए जा रहे हैं। टेस्टिंग सुविधा को लेकर प्रत्येक स्थान पर दो-दो टीमें काम करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रबंधन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
 

अमरनाथ यात्रा के लिए अधिकतर यात्री रेल मार्ग व सड़क मार्ग से जम्मू-कश्मीर में पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन पर पहले से ही यात्रियों के कोविड टेस्ट लिए जा रहे हैं, जिससे ट्रेन से आने वाले अमरनाथ यात्रियों के भी यहीं पर कोविड सैंपल लिए जाएंगे। इसी तरह एयरपोर्ट जम्मू पर भी पहले से ही कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसमें यहां भी अमरनाथ यात्रियों के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed