{"_id":"64ed022e5e508c3b4c0e54da","slug":"ma-stadium-table-tennis-championship-jammu-news-c-10-jam1008-191162-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 46वीं जम्मू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ऋत्विक और इकनूर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 46वीं जम्मू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ऋत्विक और इकनूर ने जीता खिताब
Tue, 29 Aug 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुरुष एकल के फाइनल में ऋत्विक गुप्ता ने मनय मनसोत्रा को 3-1 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता। वहीं, महिला फाइनल में इकनूर कौर ने मिष्टी अग्रवाल को 3-0 से हराकर विजेता बनीं। पुरुषों का फाइनल मुकाबला काफी करीबी रहा। ऋत्विक गुप्ता ने 3-1 से चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इससे पहले पुरुष सेमिफाइनल में प्रथम ने ऋत्विक को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंत में 3-1 से हार गए। दूसरे सेमिफाइनल में मनय ने जयेश सिंह को 3-2 से हराया।
एमए स्टेडियम में सोमवार को 46वीं जम्मू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन हुआ। हॉप्स बॉयज के अंडर-11 के फाइनल में संयम निश्चल विजेता और समर बंसल उपविजेता रहे। लड़कियों में अलीना विजेता और सायरा दीवान उपविजेता रही। कैडेट बॉयज अंडर-13 में अहान विजेता और समर उपविजेता रहे। लड़कियों में सृष्टि विजेता और अलीना उपविजेता रही। सब-जूनियर अंडर-15 लड़कों में गौरव विजेता और समर्थ उपविजेता रहे। जूनियर गर्ल्स अंडर-17 में मिष्टी अग्रवाल विजेता और हरगुन कौर उपविजेता रही। जूनियर लड़कों के अंडर-17 में ऋत्विक गुप्ता विजेता और प्रथम रैना उपविजेता रहे। पुरुषों के फाइनल में ऋत्विक गुप्ता विजेता और मानय मंसोत्रा उपविजेता रहे। वहीं, महिला फाइनल में इकनूर कौर विजेता और मिष्टी अग्रवाल उपविजेता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल परिषद के मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ थे। उन्होंने फाइनल मैच देखा और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने संघ को यूटी में टेबल टेनिस के खेल को ऊपर उठाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया । कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राजीव शर्मा थे। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेएंडके टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से माई यूथ माई प्राइड पहल के तहत किया गया था। इस मौके पर सतबीर सिंह, राजन शर्मा, एलपी सिंह, सतीश गुप्ता, अजय शर्मा व डॉ. रत्नाकर शर्मा मौजूद थे।