फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ma stadium security news

Jammu News: एमए स्टेडियम की किलेबंदी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

विज्ञापन
ma stadium security news
शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी और अन्य अधिकारी  स्रोत - पुलिस
बठिंडी और सैनिक कॉलोनी में सुरक्षा का जायजा लेते डीआईजी
विज्ञापन

जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एमए स्टेडियम की पूरी तरह से किलेबंदी कर शहर के मुख्य चौक-चैराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एमए स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम, एलजी मनोज सिन्हा परेड की सलामी लेंगे। शनिवार को डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी ने एमए स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा के सभी मानकों की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह के संभावित खतरे और चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। इसके साथ ही समारोह में आने वाले प्रतिभागियों की भीड़ को नियंत्रित करने, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बने रखने और समारोह के दौरान आने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई रणनीतियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। स्टेडियम के अलावा डीआईजी ने शहर के बठिंडी और सैनिक कॉलोनी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और कोई अप्रिय घटना होने या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed