{"_id":"6a1219ea9902625bc306d063","slug":"ma-stadium-kabaddi-jammu-news-c-10-jmu1050-920228-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खौड़ और जम्मू जोन की लड़कियों ने कबड्डी में जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खौड़ और जम्मू जोन की लड़कियों ने कबड्डी में जमाई धाक
विज्ञापन
खेल विभाग के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेले खिलाउ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एमए स्टेडियम में कबड्डी (लड़कियों अंडर-14 और अंडर-17) के इंटर जोनल जिला स्तरीय मुकाबले हुए। शनिवार को आखिरी दिन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 में खौड़ और चौकी चौड़ा जोन खिताब के लिए भिड़े। खौड़ ने प्रतिद्वंद्वी को 42-20 अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में जम्मू ने सतवारी को 25-16, गांधी नगर ने मीरां साहिब को 25-18, खौड़ ने अखनूर को 34-26, चौकी चौड़ा ने भलवाल को 35-12 अंक से पराजित किया। सेमीफाइनल में खौड़ ने जम्मू को 30-28, चौकी चौड़ा ने गांधी नगर को 42-33 अंक से मात दी। जम्मू और गांधी नगर के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला जो दो बार एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचा और आखिर में 5-5 रेड तक गया जिसमें जम्मू जोन विजेता रहा।
अंडर-17 की खिताब जंग में जम्मू जोन ने गांधी नगर पर 13 अंक (39-26) से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में जम्मू जोन ने सतवारी को 23 अंक (33-10), गांधी नगर ने अरनिया को नौ अंक (24-15), अखनूर ने मढ़ को 10 अंक (31-21) और भलवाल ने चौकी चौड़ा को एक अंक (32-31) से हराया।
विज्ञापन
अंडर-17 क्रिकेट में डंसाल ने मीरां साहिब को हराया
क्रिकेट (लड़के) अंडर-17 में सेमीफाइनल मैच खेले गए। डंसाल ने 15 ओवर में 71 रन बनाए। सुमित ने 22 रन और सहज ने 19 रन का योगदान दिया। दिशांत और मोहम्मद अयान ने 3-3 जबकि हर्शदीप ने 2 विकेट लिए। मीरां साहिब ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। दिशांत और आदर्श ने 16 और 11 रन बनाए। सहज ने तीन और शाहिद अली ने एक विकेट लिया।