फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ma stadium

Jammu News: एमए स्टेडियम में 10 लाख की लागत से बनेगी दो नेट प्रैक्टिस पिच

विज्ञापन
ma stadium
जम्मू। एमए स्टेडियम में दो नेट प्रैक्टिस पिच के साथ आठ विभिन्न खेल प्रोजेक्ट के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी मिली है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने इन कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रशासनिक परिषद को भेजा था, जिसे मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

एमए स्टेडियम में दो नेट प्रैक्टिस पिच का निर्माण 10 लाख की लागत से किया जाएगा। इससे मैदान पर क्रिकेट की प्रैक्टिस में खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। 2023 में लिजेंड्स लीग के मुकाबलों में नेट प्रैक्टिस पिच की काफी कमी खली थी। इसके साथ ही मिश्रीवाला में प्राइमरी हेल्थ सेंटर के पास 17.81 लाख की लागत से ओपन एयर जिम, 25 लाख की लागत से डोडा शहर में सिंथेटिक वालीबॉल कोर्ट, तीन करोड़ की लागत से डोडा जिले में ठाठरी के पंथन में स्पोर्ट्स स्टेडियम, 30 लाख से पुंछ के संडोती गांव के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की आर-वॉल, चिंकिलंग फेंसिंग, 30 लाख की लागत से निक्की पंजग्राईं के गर्ल्स मिडिल स्कूल प्लेग्राउंड का उन्नयन, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच और कच्चा वालीबॉल कोर्ट, 20 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम रियासी में अंडरग्राउंड सम्प टैंक सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed