{"_id":"651f25dc9bc15eb1e20878db","slug":"ma-stadium-billiards-jammu-news-c-10-jmu1037-216585-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राशु चौधरी ने बिलियर्ड्स चैंपियन सुहैल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राशु चौधरी ने बिलियर्ड्स चैंपियन सुहैल को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम के बिलियर्ड्स हॉल में 28वीं जेएंडके स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग के स्नूकर और बिलियर्ड्स मैच जारी रहे। वीरवार को सीनियर वर्ग के स्नूकर के क्वालीफाइ मैच में राशु चौधरी ने नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन सुहैल खालिद को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अन्य मुकाबलों में विक्रांत ने लक्ष्य को 2-1, ईशान चौधरी ने जसविंदर सिंह को 2-0, अत्तार ने उमर मुश्ताक को 2-0, अर्जुन शर्मा ने रोहित चिब को 2-0, मिया बशीर ने सौरव डोगरा को 2-0 और फुरकान वानी ने शाकिर अहमद को 2-0 से हराया। चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।
फेंसिंग के ट्रायल्स 9 को
जम्मू। गोवा में राष्ट्रीय खेलों के लिए पुरुष और महिला फेंसिंग टीम के चयन के लिए फेंसिंग जम्मू-कश्मीर की एडहॉक कमेटी ट्रायल करने जा रही है। यह एमए स्टेडियम के फेंसिंग हाल में 9 अक्तूबर को आयोजित होंगे। सभी इच्छुक पुरुष और महिला फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पोर्टल (www.fenceindia.org) पर पंजीकरण करवाएं और चयन ट्रायल शुरू होने से पहले पंजीकरण नंबर साथ लाएं। बिना पंजीकरण के किसी भी फेंसर को चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी सहायता के लिए 7889434414 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद