{"_id":"5d4593a18ebc3e6c9b481581","slug":"m24-riffle-and-pakistan-army-land-mine-recovered-during-search-operation-in-amarnath-yatra-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर मिली एम-24 राफइल और पाक आर्मी की लैंड माइन, कुछ ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर मिली एम-24 राफइल और पाक आर्मी की लैंड माइन, कुछ ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 03 Aug 2019 08:18 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर हमले की खुफिया विभाग द्वारा मिले इनपुट को लेकर सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक रोड ओपन पार्टी चंदनबाडी और बालटाल रोड पर नजर बनाएं हुए हैं। साथ ही आरपीएफ के जवान फुट ट्रैक और पोनी की जांच पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
जांच अभियान के दौरान यात्रा के उत्तर में संगम टोपर के 1.5 किमी दक्षिण-पश्चिम से एक एम-24 राइफल और एंटी पर्सनल लैंड माइन पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री की छाप के साथ बरामद किए गए हैं। वहीं यात्रा के दक्षिण में शेषनाग के 1.2 किमी उत्तर-पूर्व से एक आईईडी बरामद किया गया है। एम-24 राइफल यूएस आर्मी द्वारा प्रयोग में लाई जाती है। तो ऐसा माना जा रहा है कि हथियार अफगानिस्तान से लाया गया होगा, जहां इसे तालिबानियों ने लूट लिया होगा।
रिपोर्ट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर पाक अधिकृत कश्मीर में देखा गया है। वहीं जैश-ए-मोहम्मद के 15 प्रशिक्षित आतंकी भी मरकज, सनन बिन सलमा, तरनब फार्म, पैशावर और खैबर पख्तूनख्वा स्थित कैंपों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूचना के अनुसार अस्कारी ट्रेनिंग कैंप के बाद सभी 15 आतंकियों को जम्म-कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है। शुक्रवार को लेफ्टिनेंट केजीएस ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांच अभियान में हमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमने टेलिस्कॉप के साथ एक अमेरिकी एम 24 राइफल और एक लैंड माइन, जिसपर पाकिस्तान आडिनेंस फैक्ट्री की मुहर है बरामद किया है।