फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ludhiana Won Open Handball Tournament

Jammu News: लुधियाना बना ओपन हैंडबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, जम्मू को चार प्वाइंट से हराया

विज्ञापन
Ludhiana Won Open Handball Tournament
रोमांचक मुकाबले में लुधियाना की टीम ने 36 तो जम्मू की टीम ने 32 गोल किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिमखाना लुधियाना ने ओपन हैंडबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में टीम ने मेजबान अरुण शर्मा हैंडबॉल अकादमी को 36-32 से हराया। फाइनल मुकाबला सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के हैंडबॉल ग्राउंड में खेला गया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। गोल करने के लिए खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। मैच के पहले हाफ में जिमखाना लुधियाना की टीम ने बढ़त बनाई रखी। हाफ टाइम तक जिमखाना लुधियाना का स्कोर 20 प्वाइंट था जबकि अरुण शर्मा हैंडबाल अकादमी का स्कोर 14 प्वाइंट था। मैच के दूसरे हाफ के शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए होड़ लगी रही। दूसरे हाफ के खेल के पहले 15 मिनट अरुण शर्मा हैंडबॉल अकादमी की टीम हावी रही। टीम ने एक के बाद एक गोल कर आठ प्वाइंट अर्जित किए, जबकि लुधियाना की टीम इस अवधि में सिर्फ पांच प्वाइंट ही जुटा पाई थी। हालांकि लुधियाना ने विपक्षी टीम को खुद से आगे नहीं निकले दिया। मैच के अंतिम क्षणों में मुकाबला और रोमांच से भर गया। लुधियाना ने वापसी करते हुए पांच प्वाइंट की लीड बनाए रखी, जिसे जम्मू की टीम ने दो गोल कर कुछ हद कम किया लेकिन लुधियाना से आगे नहीं निकल पाई और अंत उन्हें चार प्वाइंट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन अरुण शर्मा स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया था। अरुण शर्मा हैंडबॉल अकादमी के नीरज को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सबसे ज्यादा गोल अरुण शर्मा हैंडबॉल अकादमी के साहिल पाधा के नाम रहे। वहीं जिमखाना क्लब लुधियाना के गोलकीपर परमजीत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में डाॅ. कौशल शर्मा एसएसपी पीसीआर जम्मू मुख्य अतिथि थे। वहीं अरुण शर्मा के परिवार सदस्य व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed