फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor said Transparency in execution of works in Jammu and Kashmir, illustrated e-collection of 9514 projects released

उप-राज्यपाल ने कहा: जम्मू-कश्मीर में कार्यों के निष्पादन में आई पारदर्शिता, 9514 परियोजनाओं का सचित्र ई-संग्रह जारी 

Sun, 01 Aug 2021 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 12:06 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भू-निर्देशांक के साथ फोटोग्राफिक साक्ष्य के साथ विकास परियोजनाओं के लिए उचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lt Governor said Transparency in execution of works in Jammu and Kashmir, illustrated e-collection of 9514 projects released
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने वित्तीय सुधारों में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश ने कार्यों के निष्पादन में अभूतपूर्व पारदर्शिता हासिल की है। उप-राज्यपाल ने शनिवार को 2020-21 के दौरान जम्मू-कश्मीर में पूरी की गई 3900 करोड़ रुपये की 9514 परियोजनाओं के सचित्र संग्रह से युक्त ई-बुक का विमोचन किया। ई-बुक वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशन शीर्षक के तहत जनता के देखने के लिए उपलब्ध है। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि ई-बुक अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की एक दृश्य झलक है। कुल परियोजनाओं में से 6167 परियोजनाओं को एक साल के भीतर पूरा कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में सभी कार्यों के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के लिए हर सरकारी काम को सार्वजनिक डोमेन पर जनता के लिए डाला जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने बताया कि वर्ष 2018-19 के दौरान केंद्र शासित प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के तहत 6090 परियोजनाओं को पूरा किया गया। वर्ष 2019-20 में 6933 और वर्ष 2020-21 के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 9514 तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 37 फीसदी अधिक है। इन सभी परियोजनाओं में से 86 फीसदी दो वर्षों की अवधि के भीतर पूरी हो गई हैं। 3900 करोड़ अर्थव्यवस्था में एक बड़े पैमाने पर संपत्ति निर्माण है जिसका परियोजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed