फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor said sports infrastructure will be the best in Jammu and Kashmir, 300 projects will be completed soon

उप राज्यपाल बोले: जम्मू-कश्मीर में बेहतरीन होगा खेल ढांचा 300 प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, खिलाड़ी बढ़ा रहे प्रदेश का मान 

Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने एमए स्टेडियम में 41वीं एनटीपीसी सीनियर (पुरुष व महिला) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग की 357 छात्राओं को दिया जा रहा हॉकी का प्रशिक्षण। 

विज्ञापन
Lt Governor said sports infrastructure will be the best in Jammu and Kashmir, 300 projects will be completed soon
Lieutenant Governor Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 300 खेल प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे। इससे खेल ढांचा बेहतरीन होगा। प्रदेश में वंचित वर्ग की 357 छात्राओं को हॉकी का प्रशिक्षित दिया जा रहा है। ‘हर दिन खेल’ योजना के तहत बीते एक साल में प्रदेश के 17.5 लाख युवा खेल गतिविधियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने प्रदेश को गौरवान्वित किया

एलजी मनोज सिन्हा ने एमए स्टेडियम में 41वीं एनटीपीसी सीनियर (पुरुष व महिला) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के कंपाउंड वर्ग के समापन समारोह में कही। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के सभी जिलों में क्रियान्वित की जा रही खेल अवसंरचना परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि तीरंदाजी एक महान खेल है जो कौशल, एकाग्रता और धीरज को दर्शाता है। जीत या हार से ज्यादा यह खेल भावना को परिभाषित करता है। जम्मू-कश्मीर के युवा आरिफ, बवलीन, श्रेया, सादिया, दानिश जैसे खिलाड़ियों ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि प्रदेश के युवा आगे भी जम्मू कश्मीर के साथ देश के लिए गौरव अर्जित करेंगे। जम्मू कश्मीर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार खेल नीति को अधिसूचित और अपनाया जा रहा है। 


नगरोटा खेल गांव का होगा विस्तार 
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर नई खेल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल उत्कृष्टता हासिल करने के लिए नगरोटा (जम्मू) में खेल गांव स्थापित किया जा रहा है, जिसमें खेल गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed