फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor Manoj Sinha said Digital Jammu and Kashmir campaign will start

अवाम की आवाज:  प्रदेश के सभी गांव होंगे डिजिटल साक्षर, प्रशासन ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर अभियान शुरू करने का किया फैसला

Mon, 21 Feb 2022 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार डिजिटल जम्मू-कश्मीर अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत आने वाले दिनों में प्रशासन डिजिटल सेवाओं व डिजिटल साक्षरता की दिशा में प्रयास शुरू करेगा।
 

विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha said Digital Jammu and Kashmir campaign will start
Lg Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के सभी गांवों को डिजिटल ढंग से शिक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार डिजिटल जम्मू-कश्मीर अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत आने वाले दिनों में प्रशासन डिजिटल सेवाओं व डिजिटल साक्षरता की दिशा में प्रयास शुरू करेगा। वे रविवार को अवाम की आवाज कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सरकार हर हाल में सभी प्रकार के सामाजिक असंतुलन को खत्म करेगी

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को विकास और आधारभूत सुविधाओं के समान अवसर प्रदान करने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार हर हाल में सभी प्रकार के सामाजिक असंतुलन को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए अपने विश्वास को मजबूत करना होगा। सभी को समानता और सामाजिक सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन

नशामुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में काम

उन्होंने कहा कि सरकार नशामुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में काम कर रही है। नशे के खिलाफ अभियान तेज किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रो. गीर मोहम्मद ने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए संवेदनशील जिलों में नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास की ओर ध्यान दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के  परिवारों को आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने को सराहनीय कदम

अखनूर के लव खजूरिया ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के कल्याण और उनके मनोबल को ऊंचा रखने के लिए सरकार के प्रयास की सराहना की। साथ ही जम्मू-कश्मीर के शहीदों के  परिवारों को आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने को सराहनीय कदम बताया।

अवाम की आवाज को युवा उपलब्धि धारकों के नाम किया समर्पित

उप राज्यपाल ने अवाम की आवाज को युवा उपलब्धि धारकों के नाम समर्पित करते हुए कश्मीर जोन की 12वीं की टॉपर अरूसा परवेज को बधाई दी। ओएसिस एनजीओ की शीबा नायर के पोस्ट कोविड शैक्षिक सुधार के संबंध में सुझाव पर कहा कि बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। स्कूलों में हैपीनेस जोन खोले गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान संवाद में रही कमी को दूर कर फिर से शिक्षा को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

कठुआ के प्रगतिशील किसान व सांबा के युवा उद्यमी की सराहना

कठुआ के प्रगतिशील किसान सोनू सिंह (जो रंगीन गोभी पैदा करते हैं) व सांबा के युवा उद्यमी शम्मी मनियाल के प्रयास की सराहना करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। कहा कि ये अपने प्रयासों से सभी के लिए उदाहरण बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed