फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt General KJS Dhillon repeating request to mothers of Kashmir dont let your children militant path

ले. जनरल ढिल्लों की कश्मीरी माताओं से अपील, बच्चों को आतंकी बनने से रोकें, सेना करेगी मदद

Sun, 07 Apr 2019 05:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 07 Apr 2019 05:03 PM IST
सार

  • माताएं युवकों को आतंक की राह पर चलने से रोंके, नहीं तो राहिल जैसा हश्र होगा
  • शनिवार को शोपियां में साथी के साथ मारा गया था एमटेक डिग्री होल्डर आतंकी राहिल

विज्ञापन
Lt General KJS Dhillon repeating request to mothers of Kashmir dont let your children militant path
ले. जनरल केजेएस ढिल्लों - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने एक बार फिर कश्मीर की माताओं से अपील की है कि वह अपने बच्चों को आतंक की राह पर जाने से रोकें। अन्यथा उनका वही हश्र होगा जो शोपियां में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए राहिल का हुआ। 
विज्ञापन


शोपियां में जो दो आतंकी मारे गए थे उनमें एक राहिल एमटेक डिग्री होल्डर था और तीन दिन (3 अप्रैल) पहले ही उसके आतंकी बनने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राहिल ने हरियाणा से एमटेक की पढ़ाई की थी।  
विज्ञापन

कमांडर ने रविवार को राहिल का उदाहरण सामने रखकर कहा कि सेना जम्मू कश्मीर के उन युवाओं से आत्मसमर्पण की अपील करती है जो विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे युवकों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, आपने उन्हें उच्च शिक्षा में भेजा, लेकिन वह आतंकी संगठन में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही मारा गया। क्या कश्मीरी युवकों का ऐसा भविष्य देखने के लिए ही हम काम कर रहे हैं। 

कुछ सकारात्मक नतीजे सामने आए
ले. जनरल ढिल्लो ने स्वीकार किया कि युवाओं को आतंकी समूहों से दूर रखने के लिए माताओं से की गई उनकी अपील के सकारात्मक नतीजे आने लगे हैं। लड़के हमसे संपर्क कर रहे हैं, हमने कुछ का पुनर्वास किया है। 

जैश का नेतृत्व समाप्त
उन्होंने दावा किया कि पुलवामा फिदायीन हमले के बाद हमने जैश को निशाने पर लिया और अब जैश नेतृत्व कश्मीर घाटी में मौजूद नहीं है। 

इसी सप्ताह पुलवामा में मारे गए थे चार आतंकी

लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं। प्रचार में कोई खलल न पडे़, इसके मद्देनजर सुरक्षाकर्मी 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। इससे पहले पुलवामा में इसी सप्ताह सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया था।

उस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पिछले सप्ताह शोपियां में सीआरपीएफ , सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed