फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Gen Navin Sachdeva takes over as GoC of 16 Corps from Lt Gen Sandeep Jain

जम्मू कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने संभाला व्हाइट नाइट कोर के जीओसी का पदभार

Mon, 01 Jan 2024 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सोमवार को 16 कोर के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन
Lt Gen Navin Sachdeva takes over as GoC of 16 Corps from Lt Gen Sandeep Jain
जम्मू कश्मीर - फोटो : सेना

विस्तार

लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सोमवार को व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने सैनिकों से परिचालन तैयारियों को बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन द्वारा पीर पंजाल क्षेत्र के दक्षिण में जम्मू क्षेत्र के परिचालन क्षेत्र की देखरेख करने वाली विशिष्ट 16 कोर की कमान छोड़ने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


सेना ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन से व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाल ली है।

सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सचदेवा ने सभी रैंकों से उच्चतम क्रम की परिचालन तैयारियों को बनाए रखने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर की कमान छोड़ने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जैन ने नगरोटा में अश्वमेध शौर्य स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके बहादुरों बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंकों और उनके परिवारों को नए साल के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed