फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›     Lt. Col. loses 1.41 crore in the name of investment

जम्मू-कश्मीरः निवेश के नाम पर लेफ्टिनेंट कर्नल को लगाया 1.41 करोड़ का चूना

Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
  Lt. Col. loses 1.41 crore in the name of investment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शेयर बाजार में निवेश से करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर धोखेबाजों ने जम्मू शहर के गांधीनगर क्षेत्र के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल को 1.41 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद आरोपी विवेक कुमार निवासी गांव फाफोटू-इटावा (यूपी), श्याम पाल निवासी पतरा नगला नहर फिरोजाबाद (यूपी), जगदीश चंद्र शर्मा निवासी गली नंबर 2 ओम नगर मिठेपुर एक्सटेंशन जैतपुर-दक्षिणी दिल्ली, जयकांत कुमार निवासी गली नंबर 16 गांव वजीराबाद उत्तरी दिल्ली, पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद यूपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सरदार सिंह समोत्रा निवासी 17-ए एक्सटेंशन गांधी नगर जम्मू ने आबपीती बयान की। शिकायत में उन्होंने कहा कि 11 जुलाई 2019 को उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। इसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि वह अरुण मेहता हैं। उनकी एक फाइल को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल सिंह को बताया गया कि उनकी फाइल केके भुट्टानी आईएएस (वित्त मंत्रालय के प्रमुख) के पास पड़ी थी। फोन पर ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि वे कनाडा में निकल रहे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में निवेश करते हैं तो उन्हें 16 साल में निवेश राशि से दस गुना लाभ होगा। 

इसके बाद इनवेस्टमेंट प्लानिंग के नाम पर उन्हें लैंडलाइन नंबरों से लगातार फोन आने लगे। वे उनके झांसे में फंस गए और अपने यूको बैंक खाते से पैसे जमा करवाने लगे। कुल 1.41 करोड़ रुपये जमा करवाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। 


वहीं, क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता को 1.41 करोड़ का चूना लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed