फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Love life reduced in lockdown, husband and wife's disputes increased

लॉकडाउन में कम हुआ प्यार, पति पत्नी की बढ़ी तकरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Love life reduced in lockdown, husband and wife's disputes increased
अजय मीनिया जम्मू। लॉकडाउन में सारा दिन घर में रहकर यहां परिवारों के सदस्य एक दूसरे के साथ वक्त व्यतीत कर पा रहे हैं। तो दूसरी तरफ मियां बीवी में तकरार भी बढ़ रही है। लॉकडाउन की अवधि में घरेलू हिंसा के मामलों में भी इजाफा हुआ है। वुमेन सेल में इसकी कई शिकायतें पहुंची हैं। इसके चलते वुमेन सेल की प्रभारी ने कुछ नंबर और इमेल दी हैं। जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत वुमेन सेल तक पहुंचा सकते हैं। पहले पुलिस फोन पर ही मामला शांत करने की कोशिश करेगी। यदि बात नहीं बनी तो पुलिस आपकी फोन काल पर आपके द्वार पर होगी। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस सेल में लॉकडाउन शुरू होने से फोन पर 25 शिकायतें आई हैं। इसमें महिलाओं ने घरेलू हिंसा की शिकायत की है। सेल की प्रभारी आरती ठाकुर का कहना है कि क्योंकि लॉकडाउन होने के चलते शिकायत लेकर महिलाएं सेल तक नहीं पहुंच पा रहीं। इसलिए फोन पर ही शिकायत कर रही हैं। रूटीन को छोड़कर लॉकडाउन की अवधि में घरेलू हिंसा की कुछ शिकायतों में बढ़ोतरी जरूरी हुई है। जिसके लिए हमनें अपने इमेल और जरूरी नंबर जारी किए हैं। आरती ठाकुर का कहना है कि यदि कहीं किसी महिला को घर में कोई तंग कर तो इन नंबरों पर शिकायत कर दें। पहले हम फोन पर समझाकर मामला शांत करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो वह निती तौर पर मौके पर जाएंगे और मामले को शांत करेंगी। पती कर तंग तो यहां घूमाएं नंबर 9419235316 आरती ठाकुर, सेल इंचार्ज 01912436867, सेल का नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed