फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Loot in RS Pura

Jammu News: धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवकों से लूट, बाइक समेत मोबाइल व नकदी छीनी

विज्ञापन
Loot in RS Pura
- आरएस पुरा के गांव मौखे के पास हुई घटना
विज्ञापन

- लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर डराया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवकों से दो बाइक सवार नकाबपोशों ने शुक्रवार रात को लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने युवकों को तेजधार हथियार दिखाया और मोबाइल व आठ हजार रुपये की नकदी समेत बाइक छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर तीन युवक जब धार्मिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे तो गांव मौखे के पास दो बाइक सवार नकाबपोशों ने उन्हें रोक लिया। गांव बडियाल काजिया निवासी इन तीनों युवकों सुनील कुमार, साहिल कुमार और विवेक कुमार ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी देने के साथ आरएस पुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। युवकों ने पुलिस को बताया है कि दो नकाबपोशों ने तेजधार हथियार दिखाकर पहले उन्हें धमकाया। फिर एक-एक कर तीनों की तलाशी ली।
विज्ञापन

युवकों ने पुलिस को बताया कि नकाबपोशों ने तीनों से मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नकद छीन लिए। लुटेरों ने युवकों से बाइक भी छीन ली और वहां से भाग निकले। लूट का शिकार हुए तीनों युवक करीब दो किमी पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात से ही सभी नाकों पर अलर्ट जारी रहा। इस दौरान नकाबपोशों की तलाश की गई। साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed