फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loksabha elections 2019 Hasnain Masoodi will be nC candidate for Anantnag parliamentary seat

लोकसभा चुनाव 2019: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने की तीसरे उम्मीदवार की घोषणा, हसनैन मसूदी को दिया टिकट

Tue, 19 Mar 2019 05:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 Hasnain Masoodi will be nC candidate for Anantnag parliamentary   seat
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी - फोटो : फाइल फोटो

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मंगलवार को अनंतनाग लोकसभा सीट से जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के हसनैन मसूदी को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले सोमवार को पार्टी ने श्रीनगर सीट से पार्टी सदर फारूक अब्दुल्ला व बारामुला से अकबर लोन को उम्मीदवार घोषित किया था। रियासत की छह में से तीन सीटों पर नेकां ने उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस के साथ चल रही गठबंधन वार्ता में दबाव बनाने का प्रयास किया है। हसनैन मसूदी संविधान के अनुच्छेद 370 पर दिए गए अपने ऐतिहासिक फैसले के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट से जनवरी, 2016 में सेवानिवृत्त होने वाले 65 वर्षीय मसूदी अभी किशोर न्याय अधिनियम के तहत चयन एवं निगरानी समिति में अपनी सेवा दे रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने संवाददाताओं को नवा-ए-सुबह स्थित मुख्य कार्यालय में बताया,पार्टी ने हसनैन मसूदी को अनंतनाग-पुलवामा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। जस्टिस मसूदी ने अक्टूबर, 2015 में अनुच्छेद 370 पर दिए गए अपने फैसले में कहा था कि राज्य को इसके तहत दिया गया विशेष दर्जा स्थायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed